सैयदराजा। कोटेदार के खिलाफ बरहनी विकासखंड के बनसिंहपुर (रनियॉ) गांव के शिकायती पत्रों की जांच करने सोमवार की देर शाम क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र चौबे गांव पहुंचे। उन्होंने कोटेदार द्वारा वितरण किए गए राशन की जांच की और ग्रामीणों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
ग्रामीणों ने विगत कुछ माह से राशन व मिट्टी के तेल के वितरण में अनियमितता का आरोप लगा एसडीएम से कोटेदार की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने राशन और मिट्टी का तेल न वितरण न किए जाने का हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र भी सौंपा था। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार की जांच कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए दर्ज किए गए बयान की रिपोर्ट एसडीएम सदर को सौंपी जाएगी। ब्यूरो