फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम ने मांगा खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नियामताबाद विकास खंड के कठौड़ी के लोगों ने गुरुवार को डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि उनके गांव में गौशाला के लिए खेल मैदान सहित अन्य जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिससे गांव के खिलाड़ियों के सामने संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने खेल मैदान के लिए जमीन का आवंटन करने के लिए एक पत्रक भी डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में आए कठौड़ी के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में खेल मैदान के नाम से साढ़े चार बीघा जमीन है। 40 वर्षों से इस मैदान पर गांव के युवा अभ्यास करते हैं और खेलकूद प्रतियोगिताएं होती हैं। कहा कि लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट देने के कारण ही पूरी जमीन का अधिग्रहण हुआ है। यदि जिला प्रशासन ढाई बीघे में गौशाला और दो बीघा खेल मैदान को अधिकृत कर दे, तो युवाओं को राहत मिलेगी। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह गांव में खेल मैदान आवंटित करने के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस दौरान अमरनाथ, मुराद अली, कमलेश कुमार, एमटी आजाद, रमेश यादव, शिवपूजन, बाबूलाल आर्य, तैय्यब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें