फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकलडीहा बार एसोसिएशन का नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। चार जनवरी को नामांकन के साथ चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होकर नौ जनवरी को मतदान के साथ संपन्न होगी। इसी दिन विजेता प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को होने वाले नामांकन की प्रक्रिया को लेकर तहसील में अधिवक्ता उम्मीदवारों में सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह के निर्देश पर सभी मतदाता अधिवक्ताओं की सूची चस्पा की गई। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चुनाव होना है। इस बाबत मुख्य चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी जर्नादन मिश्रा ने बताया कि नामांकन के बाद पांच जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं नौ जनवरी को सुबह 10 बजे से मतदान होगा। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें