फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी के खंड शिक्षाधिकारी राकेश सिंह ने गुरुवार को बाकरपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय और कसवढ़ के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाकरपुर के स्कूल में गायब मिले पांच शिक्षकों का वेतन काटने की संस्तुति की। साथ ही उपले के चूल्हे पर एमडीएम बनता देख नाराजगी जाहिर की। वहीं कसवढ़ में भी गायब मिले एक शिक्षक का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कसवढ़ ने नामांकन के अनुरूप छात्र नहीं दिखने पर उन्होंने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। वहीं बाकरपुर के स्कूल में तैनात छह में से पांच शिक्षकों के अनुपस्थित पाए जाने पर हत्थे से उखड़ गए। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें