फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी जारी रहा सुभासपा का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौथे दिन भी विकास भवन के समीप धरना दिया। पिछड़ा आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर वक्ताओं ने जमकर आवाज उठाई। चेताया सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं किया तो पार्टी के शिर्ष नेतृत्व के निर्देशर पर कार्यकर्ता सड़क पर उतने को तैयार है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के संविधान में पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान है। लेकिन पिछड़े वर्ग में सर्वाधिक जातियों के शामिल होने के कारण अतिपिछड़े वर्गो के लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। पिछड़े वर्ग आरक्षण को तीन वर्गो में विभाजित करने की मांग को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता चार दिनों से धरना दे रहे है। कहा कि बिहार, कर्नाटक और तमिलनाडु में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को तीन वर्गो में विभाजित किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पिछड़ वर्ग को तीन भागों में बांटने और उन्हे 29.50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए भाजपा के सामने प्रस्ताव दे रखा है। इसमें भूमिहीन, अकुशल श्रमिक,घरेलू सेवक को 17 प्रतिशत, कृषकों, दस्तकारों को दस प्रतिशत और पिछड़े मुस्लिमों को 2.50 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। कहा कि अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ता चार दिनों से लगातार धरना दे रहे है लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। जो कि निराशाजनक है। इससे लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश भी है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश राजभर, रफीक अंसारी, अरविंद पांडेय, महेंद्र राजभर, मो. दीन, अबरार भाई, रमजान अली, चंद्रमा राजभर, रामअशीष राजभर, बनवारी, बिंदु देवी, सुनिता देवी, कुंती, शारदा देवी, संजारी राजभर, बाबू भाई, फेकना देवी, दीपक राम, अमृत लाल, मेवालाल राजभर, रामप्रसाद राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें