फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की वजह से सात घंटे की देरी से आई उपासना एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर दिख रहा है। ट्रेन घंटों विलंब से चल रही है। इससे यात्री परेशान हैं। रविवार को उपासना एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। वहीं पांच ट्रेन निरस्त रही। इससे भी यात्री परेशान दिखे।
रेलवे ने कोहरे से बचाव केे लिए तमाम उपाय किए हैं। यही नहीं एक दर्जन से अधिक जोड़ी ट्रेनों का संचालन रद्द किया है। बावजूद इसके ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। रविवार को डाउन की तरफ अजमेर-रांची गरीब नवाज एक्सप्रेस 2 घंटे, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, पंजाब मेल 3 घंटे, नार्थ ईस्ट 2 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटे, नीलाचंल एक्सप्रेस एक घंटे, इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। इसी तरह अप उपासना एक्सप्रेस 7 घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस 7 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटे, भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक घंटे विलंब से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। दूसरी तरफ डाउन कोटा-मथुरा पटना एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और अप की ओर दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, कोलकाता झांसी प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के केशवपुर स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार को समारोहपूर्वक समाजसेवी सत्ती देवी ने क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के एक हजार असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

प्रति वर्ष की तरह समाजसेवी सत्ती देवी द्वारा रविवार को अंबेडकर पार्क केशवपुर में समारोह पूर्वक क्षेत्र के केशवपुर, रेवसा ,बरडीहा, उसरी, माटीगांव,पूरा, चकरिया,संघती सहित एक दर्जन गांवों के गरीब परिवार के बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों व विधवाओं में 1000 कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान दयाराम, ललित जोशी, हरविंद्र वीरू, लालता प्रसाद, जसवंत, महंगी राम, घूरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें