फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानापुर को तहसील बनाने का दिया आश्वासन, हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चहनिया। क्षेत्र के सरौली गांव स्थित एक बगीचे में रविवार को धानापुर विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सांसद व भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय के उस बयान पर लोगों ने हर्ष जताया जिसमें उन्होंने धानापुर को तहसील बनाने का आश्वासन दिया है। साथ ही टांडा घाट पर पीपा पुल बनाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

सांसद डा. पांडेय द्वारा की गई घोषणा की जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष कमलाकांत मिश्र ने बताया कि इससे धानापुर का तेजी से विकास होगा। बताया कि उन्होंने जनता के हित में चलाए जा रहे मांग के संबंध में पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धानापुर को तहसील बनाने का अनुरोध भी किया है। कहा कि सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने धानापुर को तहसील बनाने का आश्वासन दिया है। धीरेंद्र दूबे ने कहा कि टांडा घाट पर पीपा पुल निर्माण किया जाना भी आवश्यक है। क्षेत्र की जनता सांसद डा. पांडेय से पीपा पुल के स्वीकृति की भी अपेक्षा करती है। बैठक में राम अनुज यादव, रवींद्र विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, देवमणि प्रजापति, अनिल कुमार गुप्ता, मोहन गोंड़, वंशनारायन यादव, मुन्नर यादव, लालजी, संजय पांडेय, बेचन राम, अशोक कुमार मौर्य, अरविंद मिश्रा, गुड्डू खां, अनवर उपस्थित थे। संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें