पीडीडीयू नगर। अंतर रेलवे दो दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आगाज गुरुवार को नगर के बाकले खेल मैदान पर होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रेलवे के 16 जोन और वर्कशाप के कलाकार मुगलसराय पहुंच गए हैं। इन्हें बाल येसु चर्च प्रांगण में, एससी एसटी एसोसिएशन कार्यालय, सहित विभिन्न कार्यालय भवनों में ठहराया गया है। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे डीआरएम पंकज सक्सेना प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे जबकि गुरुवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मध्य रेलवे जोन के अपर महाप्रबंधक विद्याभूषण और मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार होंगे।
पिछले वर्ष डीएलडब्ल्यू में राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई थी। इस वर्ष इसके आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व मध्य रेलवे को दी गई है। प्रतियोगिता में रेलवे के 16 जोन, आरआरबी, विभिन्न वर्कशाप सहित कुल 19 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। स्काउट गाइडों की ड्यूटी कलाकारों को ठहराव स्थल तक पहुंचाने के लिए लगाई गई है।
मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो गई है। प्रतियोगिता में जोन में अव्वल मंडल की टीम प्रतिभाग कर रही है। पूर्व मध्य रेलवे जोन में स्थानीय मंडल से 17 सदस्यीय टीम शामिल होगी।