फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल आर्चरी में पदक जीतने वाली खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। झारखंड की राजधानी रांची में आठ से 11 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। टीम में शामिल पांच खिलाड़ियों में दो जनपद की रहने वाली हैं। बुधवार को विजेता खिलाड़ियों के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के पांच पदक जीतने की बदौलत यूपी तीरंदाजी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पहुंचने पर क्रीड़ा भारती की तरफ से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। चंदौली क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कुमार नंदजी ने बताया कि पांच मेडलिस्ट खिलाड़ियों में जनपद की सुनीता व सुप्रिया भी शामिल रहीं जो गौरव की बात है। जिले में बॉक्सिंग व तीरंदाजी जैसे खेल में अब जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखा रहे हैं। यूपी आर्चरी टीम के मुख्य कोच राकेश सिंह, बालिका आर्चरी कोच महेंद्र कुमार तथा भरत कुमार टीम मैनेजर के रूप में टीम के साथ थे। सम्मानित होने वाली विजेता खिलाड़ियों में महिमा मिश्रा, दीपिका पांडेय, तनु कुमारी, सुनीता भारद्वाज, सुप्रिया सिंह शामिल रहीं। वहीं स्वागत करने वालों में जिला आर्चरी सचिव गोविंद खरवार, अभय, कृष्ण, विकास राज, अजीत, कुंदन, अमित, डब्लू, वीके सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें