फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, एक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 96 के बजाय 95 केंद्र बनाए गए है। डीएम की अध्यक्षता में परीक्षा समिति ने नदेसर स्थित सद्गुरु स्वामी इंटर कालेज से परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए परीक्षार्थियों को मानक के अनुरुप समीप के विद्यालयों पर अटैच किया है। वहीं मानक विहिन नौगढ़ के सेवा सदन विद्यालय के परीक्षा केंद्र को राजकीय इंटर कालेज नौगढ़ स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय ने बताया कि नए परीक्षा केंद्र बनाने और धारण क्षमता कम करने के लिए विभिन्न विद्यालयों की ओर से कुल चालिस आपत्तियां प्राप्त हुई थी। जिसका निस्तारण करते हुए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। वहीं पिछले वर्ष सामूहिक नकल वाले नदेसर के सद्गुरु स्वामी इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र को समिति ने निरस्त कर दिया है। जबकि नौगढ़ के सेवा सदन विद्यालय में परीक्षार्थियों के बैठने की सुविधा नहीं होने के कारण वहां के छात्रों को राजकीय इंटर कालेज नौगढ़ स्थानंतरित कर दिया गया है। बताया कि इस वर्ष इंटर और हाईस्कूल में कुल 75 हजार से अधिक छात्र पंजीकृत है। इनमें लगभग आठ सौ के करीब छात्रों का परीक्षा सेंटर मानक से अधिक दूरी पर बन गया था। जिसे संसोधित करते हुए मानक के अनुरुप संबंधित विद्यालयों पर भेज दिया है।
वीडियो कैमरा और वायस रिकार्डर से होगी निगरानी
चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर वीडियो कैमरा के साथ वायस रिकार्डर भी लगेगा। इससे परीक्षा की गोपनीयता और पादर्शिता का पूरी तरह से पालन होगा। वहीं परीक्षा के दौरान केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को विद्यालय की ओर से पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें