फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी निकाल कर सतर्कता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज की ओर से गुरुवार को वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार की देख-रेख में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रभात फेरी निकली गई। प्रभात फेरी के बाद भ्रष्टाचार मिटाना और एक समृद्ध भारत का निर्माण करना विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी को मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने हरी झंडी देकर रवाना किया। प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कॉलेज पहुंच कर समाप्त हुई। इसके बाद कॉलेज परिसर में भ्रष्टाचार मिटाना और एक समृद्ध भारत का निर्माण करना, विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिवम यादव प्रथम स्थान, संध्या पटेल द्वितीय और अंकिता यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह है। आज भारत देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जड़े तेजी से फैल रही हैं। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो घातक परिणाम होंगे। कॉलेज के प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि एक समृद्ध भारत का निर्माण तभी संभव है, जब हमारा देश भ्रष्टाचार मुक्त हो। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, शिवनारायण, जावेद आलम, एके उपाध्याय, रतनलाल, रमेश यादव, विपिन तिवारी उपस्थित रहे। संचालन पीके प्रियदर्शी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें