कमालपुर (चंदौली)। विहंगम योग संत समाज की ओर से शुक्रवार को कस्बा में स्वर्वेद जनजागरण शोभा यात्रा निकाई गई। शोभायात्रा पुलिस चौकी से आरंभ होकर बाजार, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज होते हुए श्री राम-जानकी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में पुरुष व महिलाएं सिर पर स्वर्वेद लेकर चल रहे थे।
कस्बा में त्रिदिवसीय ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समागम समारोह का आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को जनजागरण शोभायात्रा निकालकर की गई। शोभायात्रा में घोड़े व गाजे-बाजे के साथ संत समाज के अनुयायी चल रहे थे। वहीं, श्रद्धालु पुरुष और महिलाएं सिर पर स्वर्वेद रखकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान संत समाज के अनुयायियों ने मानवता का सरल संदेश दिया। कहा, ब्रह्म विद्या से जीवन को साकार कर जन्म को धन्य किया जा सकता है। विहंगम योग जीवन को आगे बढ़ाने में सहायक होता है। यह ब्रह्म ज्ञान जीवन को नया संदेश देता है। मनुष्य को इस ब्रह्म ज्ञान विहंगम योग को अपनाने की जरूरत है। शोभायात्रा में नरसिंह यादव, केशव अग्रहरि, नरेंद्र सिंह, राममोहन अग्रहरी, अशोक, गोपाल गुप्ता, शिवजी वर्मा, हरिनारायण केसरवानी, भरत रस्तोगी, भोला जायसवाल, त्रिलोकी राय, चंदन दुबे, अजय श्रीवास्तव, तुलसी अग्रहरी, रतन गुप्ता, गौरी राम शामिल रहे।