फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी पाल राय के नेतृत्व में इंडियन रेलवे मजदूर फेडरेशन का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय रेलवे के नौ जोन क रजिस्टर्ड यूनियनों की विधान नगर कोलकाता में हुई बैठक में रेल कर्मियों की समस्याओं और उसके समाधान पर चर्चा की। इस दौरान आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष बीसी पाल राय की अध्यक्षता में नए फेडरेशन इंडियन रेलवे मजदूर फेडरेशन का गठन किया। सभी जोन के यूनियन के पदाधिकारियों ने इस पर सहमति जताई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में रेलवे मजदूर आंदोलन निष्क्रिय हो गया है और मूल उद्देश्य से भटक गया है। इसक लिए रेलवे के मजदूरों के संघर्ष को धारदार बनाने के लिए थर्ड फेडरेशन का गठन किया गया है। बीसी पाल राय ने कहा कि रेलवे के मजदूर आंदोलन को धार देने की जरूरत है। इसका नेतृत्व इंडियन रेलवे मजदूर फेडरेशन ही कर सकता है। कहा कि फेडरेशन मजदूरों के सम्मान, स्वाभिमान और संरक्षा के लिए दृढ संकल्पित है। इस मौके पर राम मूरत यादव, बीके सिंह, अशोक कुमार सिंह, एसके सिंह, एसपी सिंह, सुभाष दुबे, आनंद मोहन, बीबी सिंह, बी माइत्रो, सुदीप घोष, प्रदीप घोष, शुभेन्द्र, एनएन पाठक, केएन सिंह, जयंत धर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। द लीजेंड वीर अब्दुल हमीद ट्रस्ट की एक बैठक मैनाताली स्थित बाबू निजाम के आवास पर हुई। इसमें परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया।
बैठक में निजाम बाबू ने कहा कि 10 सितंबर चौथी बटालियन, ग्रेनेडियर में तैनात हवालदार अब्दुल हमीद की शहादत का दिन है। 1965 युद्ध में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। उस समय के अपराजेय माने जाने वाले पैटर्न टैंकों को तबाह करने वाले 32 वर्षीय वीर अब्दुल हमीद आज ही के दिन खेमकरण सेक्टर, तरन तारण में शहीद हुए थे। उन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था। उनकी बहादुरी पर यह पुरस्कार युद्ध समाप्त होने से एक सप्ताह पहले, 16 सितम्बर 1965 को ही घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा इन्हें सैन्य सेवा मेडल, समर सेवा मेडल और रक्षा मेडल से भी अलंकृत किया जा चुका है। इस मौके पर पवन अग्रहरि, जाफर अहमद, मनोज यादव, आफताब आलम, इम्तियाज अहमद, अहमद खां रहे।

पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में रविवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों से नकदी, मोबाइल, हैंडसेट, तीन बाइक चुरा ली है। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। भुक्तभोगियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चकरिया गांव में रविवार की रात चोरों ने संजीत सिंह के घर के सामने खड़ी दो बाइक, ओमप्रकाश सिंह के घर के बाहर खड़ी एक बाइक, विशिष्ट सिंह के घर में टंगे कूर्ते की जेब से दो मोबाइल, एक हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान चुरा लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें