फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग के अंतिम दिन पांच अभ्यर्थी हुए उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के रिक्त चल रहे पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए तीन दिवसीय काउंसिलिंग के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को पांच अभ्यर्थियों ने काउंसिलिं कराई। इस प्रकार तीन दिनों में 1227 के सापेक्ष 1206 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई है। इसमें 21 सीट रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती प्रक्रिया की सूचना मिलने पर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया। डायट प्राचार्य डा. संगीता चौधरी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में तीन दिवसीय सकुशल काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई है। 1227 के सापेक्ष तीन दिनों में कुल 1206 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। तीसरे दिन मात्र पांच काउंसिलिंग हुई। निर्धारित सीट में 21 अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग में उपस्थित न होने के कारण वे रिक्त रह गए। डायट प्राचार्य और बीएसए ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान हर अभ्यर्थियों की समस्या का निस्तारण किया गया। मंगलवार सुबह नौ बजे से डायट पर दिव्यांगों और महिलाओं की काउंसिलिंग की जाएगी। इस मौके पर बीईओ केके सिंह, राकेश सिंह, विजय प्रकाश यादव, धर्मेंद्र मौर्य, प्रकाश यादव, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दूबे, सुरेश कुमार, कन्हैयालाल, चंद्रशेखर आजाद, सतेंद्र पाठक, उपेंद्र त्रिपाठी, सत्यनारायण प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें