फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंजद्य स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के करनौल गांव को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द सड़क न बनवाए जाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन किलोमीटर की गांव को जोड़ने वाली सड़क रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रदेश सरकार का गड्ढामुक्त सड़कें दिए जाने का वादा हवा हवाई साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है। सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं जिनमें आए दिन लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन गांव के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर चक्काजाम करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कल्लू पासवान, सोहन राम, योगेंद्र, आजाद, घासीराम, दरोगा, इब्राहिम, मुर्तजा, निक्कू, गौतम, संजीव, कल्लू, जितेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें