फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज, छात्रों में रही धुकधुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट रविवार की दोपहर में घोषित किया जाएगा। अत्यधिक कड़ाई के बीच परीक्षा दे चुके छात्रों की धड़कने रिजल्ट को लेकर तेजी पर है। अच्छे रिजल्ट को लेकर छात्र लगातार देवी देवताओं से मन्नत मांग रहे हैं। वहीं अभिभावक भी बच्चों के रिजल्ट को लेकर बेचैन हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष छह फरवरी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थी। हाईस्कूल की छह फरवरी से 22 फरवरी तक और इंटरमीडिएट की छह फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं चली। परीक्षकों के विरोध के बीच 17 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया और अब 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नेट पर रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। मोबाइल पर भी रिजल्ट देखा जा सकेगा। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष इंटरमीडिएट में पंजीकृत 51 हजार 696 परीक्षार्थी में (30 हजार 669 छात्र और 20 हजार 881 छात्रा) और हाईस्कूल में 43 हजार 515 परीक्षार्थी ( 25 हजार 759 छात्र और 17 हजार 237 छात्रा) पंजीकृत हुए। इसके इंटरमीडिएट में 146 (65 छात्र और 81 छात्रा) और हाईस्कूल में 419 (227 छात्र और 192 छात्रा) ने व्यक्तिगत फार्म भरा था। इस तरह कुल 95 हजार 211 परीक्षार्थी शामिल हुए, लेकिन नकलमुक्त परीक्षा की कड़ाई की वजह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 25 हजार 706 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को हर परिस्थिति को स्वीकार करना चाहिए। जिन छात्रों ने पढ़कर परीक्षा दी है, उनका अच्छा रिजल्ट आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें