फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा तय करने के बाद ही सड़क बनाए पीडब्लूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा सिकंदरपुर-शेरवां मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में किसानों की अनुमति लिए बिना ही उनकी जमीनों के अधिग्रहण तथा मिट्टी उठाने का कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने सड़क निर्माण में ली जाने वाली जमीन का मुआवजा तय करने के बाद ही निर्माण कार्य कराने की मांग उठाई है। किसानों की मांग का भारतीय किसान यूनियन भी समर्थन किया है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसका कोई मुआवजा सरकार द्वारा किसानों को नही दिया गया। अब सिकंदरपुर-शेरवां मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य के दौरान भी उनकी भूमि का उपयोग किया जा रहा है, इससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल, देशराज सिंह, राहुल किशोर सिंह, नंदकिशोर सिंह, रामवृक्ष सिंह, उषा देवी, चंद्रकिशोर सिंह ने मुआवजा निर्धारित करने के बाद ही मिट्टी उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें