फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने जनचौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने मंगलवार की शाम सैयदराजा विधान सभा अंतर्गत विभिन्न गांवों में पहुंच कर जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और ज्ञापन लेकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों को प्रदेश सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर सबका विकास कर रही है। इससे पूर्व जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय सबसे पहले (बुद्धपुर) बूढ़ेपुर गांव में पहुंचे और भाजपा नेता के आवास पर पहुंच कर जन चौपाल लगाई। यहां उन्होंने लोगों से मांगों के समर्थन में ज्ञापन लिया और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे कुसुम्ही पहाड़पुर और अहिकौरा में चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। कहा कि प्रदेश में एक वर्ष में बहुत विकास के काम हुए हैं। फसल बीमा, किसानों की कर्ज माफी, उज्ज्वला योजना आदि से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह, राजकिशोर सिंह, प्रमोद तिवारी, रमेश जायसवाल, शिवशंकर पटेल, जितेन्द्र पांडेय, उदय प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह, देवेन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें