चकिया। सहकारी समितियों के चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत गुरुवार को सिकंदरपुर संघ के नौ संचालक पदों के लिए नामांकन करने के दिन सात निर्वाचन क्षेत्रों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्र के दो पदो में से एक पद पर तीन लोगो ने नामांकन दाखिल किया है। वही सिकंदरपुर सहकारी समिति निर्वाचन क्षेत्र से महिला के लिए आरक्षित पद पर किसी महिला के प्रतिनिधि न होने के चलते यह पद रिक्त घोषित कर दिया गया।
सिकंदरपुर सहकारी संघ के लिए चकिया सहकारी समिति निर्वाचन क्षेत्र से एक, उतरौत सहकारी समिति निर्वाचन क्षेत्र से दो, सिकंदरपुर सहकारी समिति निर्वाचन क्षेत्र से एक, साधन सहकारी समिति रामपुर कलां से एक, गंगा बहुउद्देशीय सहकारी समिति से एक तथा व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्र के एक पद पर एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिससे इनका निर्वाचन तय माना जा रहा है। व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्र के दूसरे पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। सिकन्दरपुर सहकारी समिति के दूसरे संचालक पद को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। जिसमें एक भी महिला प्रतिनिधि नही थी। जिससे इस पद को रिक्त घोषित कर दिया गया।