नगर के सर्कस रोड स्थित वृं्दावन कालोनी में गुजर रही विद्युत तारों में गुरुवार की रात लगभग आठ बजे हाईवोल्टेज करंट उतरने से एक दर्जन घर में लगे हजारों रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण जल गए। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना चंदासी उपकेन्द्र पर दी तो वहां मौजूद अधिकारियों ने दो टूक जवाब दिया कि एलबीएस कटरा व कैलाशपुरी मोड़ स्थित सुविधा केन्द्र पर सूचना दे । लेकिन कालोनीवासी वहां पहुंचे तो केन्द्र पर कोई भी नहीं मिला । कई अधिकारियों को फोन करने के आधे घंटे बाद विद्युत सप्लाई बंद हो पाई । रातभर अंधेरे में गुजारने के बाद शुक्रवार की दोपहर दो सप्लाई शुरू हो पाई ।
गुरुवार की रात लगभग आठ बजे वृंदावन कालोनी स्थित विद्युत तारों में हाइवोल्टेज करंट उतर गया जिससे कालोनी स्थित एक दर्जन घरों में लगे टीवी, पंखा, फ्रिज, प्रेस, बल्ब आदि जल गए । कालोनीवासी शशांक, अरूण, चंचल, विकास, सिक्कू, वीरेन्द्र यादव ने बताया कि घर में लगे स्टेब्लाईजर में अधिक वोल्टेज दिखाते ही उपकरण जलकर खराब हो गए। इसके बाद इसकी सूचना चंदासी उपकेन्द्र अधिकारियों को दी तो उन्होंने उनके के यहां से फाल्ट नहीं होने बात कहते हुए एलबीएस कटरा या फिर कैलाशपुर मोड़ पर बने सुविधा केन्द्र को जानकारी देने की बात कही । लोगों ने बताया कि जब वहां गए तो सुविधा केन्द्र भी बंद मिले । आरोप है कि कई अधिकारियों को फोन करने के आधे घंटे बाद विद्युत सप्लाई बंद हुई । तब तक हजारों रुपए मूल्य के सामान जल चुके थे। रातभर आपूर्ति बंद रहने के बाद शुक्रवार की दोपहर सप्लाई शुरू हो सकी ।