फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ट्रेनें आज नहीं पहुंचेंगी मुगलसराय (संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुगलसराय। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गुरमीत राम रहीम बलात्कार कांड में डेरा समर्थकों की हिंसा के चलते मुगलसराय होकर हावड़ा की ओर तथा हावड़ा से मुगलसराय की ओर आने वाली आठ ट्रेनों का परिचालन रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शुक्रवार को आरंभिक स्टेशनों से रद्द कर दिया गया है। इसके चलते सभी आठ ट्रेनें शनिवार की शाम और देर रात को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। वहीं शुक्रवार को सियालदह से अमृतसर जाने वाली जलियावाला बांग ट्रेन निरस्त रही। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गुरमीत राम रहीम बलात्कार कांड में डेरा समर्थकों की हिंसा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके चलते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूरे भारत में दो सौ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके तहत मुगलसराय होकर हावड़ा, सियालदह और धनबाद को जाने वाली 13006 डाउन पंजाब मेल, 13050 डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, 13152 डाउन जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, 12312 डाउन कालका मेल और 13308 डाउन फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शुक्रवार को आरंभिक स्टेशनों क्रमश: अमृतसर, जम्मूतवी, कालका और फिरोजपुर कैंट से रद्द कर दी गईं। वहीं अप की ट्रेनों में 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 13307 अप गंगा सतलज एक्सप्रेस शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन से निरस्त रही। वही शनिवार को राजेन्द्र नगर टर्मिनल से जम्मूतवी जाने वाली 12355 अर्चना एक्सप्रेस मुगलसराय नहीं आएगी। इसके चलते सभी आठों ट्रेनें शनिवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें