फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कसी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। ग्राम विकास अधिकरियों संग चहनियां विकास खंड के सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में डीपीआरओ सुनिल सिंह ने सभी की जमकर क्लास ली। चेताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले वीडीओ को सीधे बर्खास्त कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत ओडिएफ गांव के शौचालयों के अधूरे पड़े कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने का निर्देश भी दिया। वहीं बिना बताए कार्य से गायब रहने पर दो ग्राम विकास अधिकारियों के एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि एक ग्राम मल में एक करोड वायरस, 10 लाख बैक्टीरिया व एक लाख परजीवी एवं एक लाख परजीवी अंडे होते हैं। इसलिए ग्रामीण खुले में शौच न करके ज्यादा से ज्यादा लोग शौचालयों का इस्तेमाल करें। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चयनित ओडीएफ गांव में खुले मे शौच मुक्त हो सके इसके लिए प्रत्येक गांव विकास अधिकारी को रोस्टर बनाकर गांव मे रहे। साथ ही जिस स्थान पर वे रह रहे हैँं वहां कितने समय तक रहेंगे इसका पूर्ण विवरण सहित मोबाइल नंबर अंकित करें ताकि ग्रामीणों को पता चले की आप को कब से कब तक रहना है। कहा कि गांव के लोगों के साथ हमेशा रूबरू होते रहे। एडीओ पंचायत को गांव के प्रधान सचीव और और कुछ ग्रामीणे के मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें