पड़ाव। स्थानीय चौराहे से मैदागिन के लिए ऑटो पर सवार स्वर्ण व्यवसायी गोपाल से शुक्रवार शाम उचक्कों ने 410 ग्राम सोना गायब कर दिया। व्यावसायी ने आदमपुर थाने में सूचना दी। इसके आधार पर वाराणसी पुलिस ने पड़ाव चौराहे पर पहुंच कर दुकानों पर लगे सीसी कैमरों आदि को खंगाला। वहीं ऑटो चालकों से पूछताछ की। दिन दहाड़े इतनी बड़ी उचक्कागिरी से क्षेत्रीय लाेगों आश्चर्यचकित हैं।
मिर्जापुर के अदलहाट बाजार निवासी स्वर्ण व्यावसायी गोपाल शुक्रवार को गला हुआ लगभग 410 ग्राम सोना लेकर वाराणसी के लिए चले। वह बस से पड़ाव चौराहे पहुंचे। यहां से मैदागिन के लिए ऑटेा में सवार हुए। गोपाल ने बताया कि ऑटाे चालक भदऊं चुंगी पहुंचा। उसने यहां एक व्यक्ति को ऑटो पर बैठाया और गोलगड्डा की तरफ जाने लगा। व्यापारी ने जब विरोध किया तो वह कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के नीचे ऑटो को रोक दिया कहा कि ऑटो खराब हो गया। उसने ऑटो में बैठे सभी सवारी को नीचे उतार दिया और बिना किराया लिए ही चला गया। उसके बाद व्यापारी दूसरे ऑटो से मैदागिन पहुंचा। यहां उसने बैग देखा तो उसमें सोना गायब था। इसकी सूचना अपने दुकानदार और घर वालों को दी। उसने इसकी लिखित तहरीर कज्जाकपुरा पुलिस चौकी पर भी दी। पुलिस भुक्तभोगी को लेकर पड़ाव चौराहे से लेकर कज्जाकपुरा के बीच तक लगे सभी कैमरे के सीसी फुटेज में खगालने मे जुटी है।