पीडीडीयू नगर। जनपद के दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1997 मरीजों की जांच कर डॉक्टरों ने दवाएं दीं। आरोग्य मेले में त्वचा से जुड़ी बीमारियों के 406 और पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित 276 मरीज आए।
सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है।
गांव में ही उनकाे उपचार की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध हो रही है। आरोग्य मेले में कुल 1997 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। मरीजों में 862 पुरुष, 809 महिला और 326 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में त्वचा से संबंधित 406, ब्लड प्रेशर के 213, लीवर के 60, शुगर के 128 और पेट से संबंधित बीमारियों से जुड़े 276 मरीज आए। मरीजों की जांच कर डॉक्टरों ने दवाएं दीं।