चकिया। क्षेत्र के लोगों की बिजली की समस्या के समाधान के लिए 12 लाख रुपये मूल्य की 400 केवीए क्षमता मोबाइल ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया है। यह धनराशि एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने अपनी निधि से स्वीकृत की थी। इस धनराशि से मोबाइल ट्रांसफॉर्मर चकिया नगर पंचायत को उपलब्ध कराया गया है।
नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और सभासदों की मांग पर एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने लगभग 12 लाख रुपये की अपनी निधि से मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की स्वीकृति दी थी। विद्युत निगम प्रथम की ओर से ट्रॉली युक्त 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर शनिवार को नगर पंचायत को सौंपा गया। चेयरमैन ने कहा कि क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जर्जर तार बदलकर एबीसी केवल लगाए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी।