पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में महापुरुषों के सम्मान में 39 स्मृति द्वार बनाए जाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। 1 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मई तक सभी स्मृति द्वार बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
योजना के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री, महाराजा अग्रसेन, वेदव्यास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, काशीनरेश, सरदार पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी लक्ष्मीबाई, भामाशाह, चंद्रगुप्त और पृथ्वीराज चौहान सहित 33 महापुरुषों के नाम पर कुल 39 स्मृति द्वार बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार तक पीडीडीयू नगर क्षेत्र में नई बस्ती में चंद्रशेखर आजाद स्मृति द्वार, चंदासी में वीर सावरकर स्मृति द्वार तथा सुभाष पार्क के पास सुभाषचंद्र बोस स्मृति द्वार का निर्माण किया जा चुका है। इन द्वारों को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया गया है, जो क्षेत्र की पहचान को नई दिशा दे रहे हैं।
कोट
अपने विधानसभा को महापुरुषों के नाम से सजाया जाएगा। कुल 39 महापुरुषों के नाम से 39 जगहों पर स्मृति द्वार बनाया जाएगा। 25 स्मृति द्वार विधायक निधि से तथा 14 लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जाएंगे। इन द्वारों के निर्माण का उद्देश्य महापुरुषों के योगदान को सम्मान देना और क्षेत्र को एक नई पहचान प्रदान करना है।रमेश जायसवाल, भाजपा विधायक, मुगलसराय