फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल कालोनी-साई अपार्टमेंट सहित 38 नए हॉटस्पॉट बने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के साथ हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। रविवार की रात 61 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वही 38 नए हॉटस्पॉट बनाए गए। अब जिले में हाट स्पाट इलाकों की संख्या 200 के करीब पहुंच गईँ है। सोमवार को पीडीडीयू नगर के डीजल कालोनी, साई अपार्टमेंट, सर्कस रोड, यूरोपियन कालोनी, गाँधी नगर, नई बस्ती सहित 38 नए हॉटस्पॉट इलाकों को सील किया गया और दवाओं का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1385 संक्रमित मिल चुके हैँ। इसमें 267 एक्टिव केस हैँ जबकि 966 लोग स्वस्थ हो चुके हैँ और इलाज के दौरान 12 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार की रात आई संक्रमितों की रिपोर्ट में पीडीडीयू नगर के डीजल कालोनी, सर्कस रोड, यूरोपियन कालोनी, गाँधी नगर, नयी बस्ती, ईस्टर्न बाजार, गल्ला मंडी, मैनाताली और साँई अपार्टमेंट मेें नए मरीज मिले हैँ। इसी तरह नियमताबाद ब्लाक में गौरी, सिकटिया, मढ़िया, नाथूपुर, कटेसर और भोगवारा में लगातार संक्रमित मिल रहे हैँ। वहीं चकिया ब्लाक के मोहम्दाबाद, सिकन्दरपुर और शहाबगंज ब्लाक में तियरी, बसारी, ,घोडसारी, शहाबगंज कस्बा, रज्जूपुर, बिशुनपूरा और तियरा में संक्रमित पाए गए हैं।
चन्दौली ब्लाक में बबुरी, नेगुरा, जगदीश सराय, नकटी, औरैया और मैढ़ी के अलावा धानापुर ब्लाक में निदिलपुर और रैथा, बरहनी ब्लाक के रामपुर, भतीजा और अरंगी में कोरोना के नए केस सामने आए हैं। नौगढ ब्लाक के चन्द्र प्रभा चौकी और सीआरपीएफ कैँपस, चंदौली नगर में जयप्रकाशनगर, चकिया नगर के वार्ड नं पांच और चहनिया ब्लाक के भलेहटा, प्रभुपुर, मटियरा और अजगरा में कोरोना संक्रमित मिलने से ग्रामीण इलाकों में खलबली है। सोमवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही संक्रमितों के इलाकों को हॉट स्पाट कर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें