फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 कोरोना के नए मरीज मिले, 22 की अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोपीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार की रात 38 नए मरीज मिले। वहीं 22 लोगों के स्वस्थ होने से देर रात अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1152 पहुंच गई। वहीं एक्टीव केस की संख्या 292 है। जबकि 849 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा इलाज के दौरान 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार की रात आई 38 लोगों की रिपोर्ट में 9 महिला तथा 29 पुरूष है। इनमें से 1 कर्नाटक, 1 मुम्बई, 1 राजस्थान से आये है। अन्य सभी स्थानीय है। इनमें से एक बिस्किट सप्लायर, एक पेट्रोल पम्प कर्मी, एक बैंक कर्मी, एक पशु आहार दुकानदार, तीन रेलवे कर्मी, एक सिचाई विभाग कान्ट्रैक्टर, एक ट्रैवेल एजेंसी संचालक, दो गृहणियां, एक छात्र, एक ड्राईवर, एक इलेक्ट्रीशीयन, एक मेडिकल स्टोर से संबंधित है। इनमें बरहनी ब्लाक के एक, सैयदराजा के एक, चकिया ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से तीन व नगरीय क्षेत्र से एक, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से दो व ग्रामीण से दो, धानापुर के एक, नौगढ़ एक, नियामताबाद के एक, पीडीडीयू नगर के 16, सकलडीहा के एक, शहाबगंज के 4 रहने वाले है। इनमें से एक व्यक्ति जनपद मिर्जापुर से संबंधित है। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं एल-1 अस्पताल से 22 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। सोमवार को इन गांवों को को सील कर सैनिटाइज का काम शुरू किया जाएगा।
कंदवा। थाना क्षेत्र के चिरईगांव में रविवार को 75 लोगों का सैंपल टेस्ट लिया गया। बीते दिनों गांव में पति-पत्नी सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रविवार को उनके संपर्क में आए लोगों और इच्छुक अन्य लोगों का चिकित्सकों की टीम द्वारा सैंपलिंग की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डॉक्टर रितेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें