फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्काॅर्पियो से 370 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को स्काॅर्पियो से 370 लीटर शराब बरामद की है। इसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। वहीं, स्काॅर्पियो चालक समेत दो तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने कार के मालिक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय ने बताया कि हाईवे पर नौबतपुर पुलिस बूथ के पास जांच के दौरान एक सफेद रंग की स्कार्पियो से 370 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। चालक तेजी से वाहन को चलाते हुए आ रहा था। पुलिस को देखते ही वाहन को रोककर चालक और उसके साथ कार में मौजूद व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मामले बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले कार मालिक शौकत अली और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें