35 का कटा कनेक्शन, पांच पर मुकदमा दर्ज
शहाबगंज। बिजली विभाग की ओर से शनिवार को एसडीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व सेमरा व शहाबगंज में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 कनेक्शन काटे गए और पांच के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। चेकिंग अभियान से कटियामारों में हड़कंप मचा रहा।
बिजली चोरी रोकने व बकाया बिल वसूली के लिए इन दिनों बिजली विभाग की ओर से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डोर टू डोर चले जांच में बिल जमा नहीं होने या कनेक्शन से संबंधित कागजात पेश नहीं कर पाने पर 35 लोगों का कनेक्शन काटा गया। वहीं चोरी की बिजली जलाने के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग द्वारा चले चेकिंग अभियान से कटियामारों में हड़कंप मचा रहा। चेकिंग करने वालों में जेई घनश्याम, उपेंद्र कुमार व जय प्रकाश सहित मिथिलेश, राम आशीष, बाबूनंदन, शैलेष शुक्ल आदि कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
रिपोर्ट- रामाशीष विश्वकर्मा
संपादन- धनंजय
बाइट- 825