फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : महाकुंभ यात्रा के लिए पीडीडीयू स्टेशन पर 34 स्पेशल ट्रेनें चलीं, सुरक्षाकर्मी रहे मुस्तैद

Fri, 14 Feb 2025 08:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

महाकुंभ में यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई है। हालांकि प्रयाग से लौटने वालों की संख्या थोड़ी राहत देने वाली हुई है लेकिन जो यात्री रेल पर सवार हो रहे हैं उनको सुरक्षित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ टीम को कड़ी मशक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज में अमृत स्नान के बाद वापस लौटने वालों की संख्या कुछ कम हुई है। यात्रियों की सहायता के लिए शुक्रवार शाम चार बजे तक अप और डाउन की ओर 34 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित ढंग से सवार कराने के लिए आरपीएफ, जीआरपी की टीम को मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के बाद लोग लगातार वापस लौट रहे हैं। वहीं प्रयागराज में भीड़ कम होने की सूचना पर जाने वालों का भी तांता लगा हुआ है। स्नानार्थियों के लिए रेल प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेल प्रशासन की मानें तो शुक्रवार शाम चार बजे तक 34 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।

इसमें प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन के लिए 11 स्पेशल ट्रेनें चली। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज के लिए आठ ट्रेन रवाना की गईं। इसके साथ ही पीडीडीयू जंक्शन से गया की ओर आठ जबकि पटना के लिए छह और जपला रूट पर एक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इसमें यात्री भरे हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को लगभग 50 हजार से अधिक यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। स्पेशल ट्रेनों के साथ ही डाउन की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, सिकदराबाद दानापुर, कोटा पटना सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों में सवार होने के लिए मारामारी की स्थिति रही।

यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेन में सवार कराने के लिए स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, एचआई अभिषेक यादव और स्काउट गाइड की टीम लगी रही।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें