शिकारगंज। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 330 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला व चकिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे विभिन्न रोगों से जुड़े मरीजों का उपचार चिकित्सकों ने परीक्षण कर किया।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास सिन्हा ने बताया कि रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 124, मुडहुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 88 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 118 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। उन्होंने बताया अधिकतर मरीज मौसमी बीमार बुखार, लूज मोशन, पेट दर्द, स्किन इन्फेक्शन, बीपी, शुगर, कोल्ड अटैक, खांसी, खुजली, फंगल इन्फेक्शन से पीड़ित