फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जन आरोग्य मेले में 329 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 329 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाएं दी गई।
विज्ञापन

मेला मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिंहा ने बताया कि रामपुर कला पीएचसी पर 106 मरीज, मुडहुआ दक्षिणी पीएचसी पर 102 मरीज और चकिया पीएचसी पर 121 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं।
बताया कि मेले में आने वाले मरीजों में अधिकतर लोग बुखार, टाइफाइड, लूज मोशन, जॉन्डिस, पेट दर्द, स्किन इंफेक्शन, बीपी, शुगर और डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियों से ग्रसित पाए गए। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया और दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. विजय कुमार वर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स सुरेश पाल, सौम्या, वार्ड बॉय नारायण समेत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सेवाएं दीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और निशुल्क उपचार का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें