पीडीडीयू नगर। पिछले दिनों रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए लागू बायोेमेट्रिक उपस्थिति का विरोध शुरू हो गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के टिकट चेकिंग स्टाफ ने वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से बायोमेट्रिक उपस्थिति को असुरक्षित बताते हुए इसे रोकने की मांग की है।
पत्र के माध्यम से बताया गया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर लाबी में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए स्टाफ का बायोमेट्रिक डाटा में आधार कार्ड का उपयोग किया जा रहा है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकॉउंट, ई मेल के साथ साथ अन्य निजी दस्तावेजों से जुडा हुआ है। इसका प्रयोग असुरक्षित इसलिए वर्तमान बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता है। जब तक इसे परिवर्तित न कर लिया जाए तब तक पुरानी व्यवस्था के तहत ही उपस्थिति दर्ज हो। पत्र भेजने वालों में शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार तिवारी, राजकिशोर प्रसाद गोंड, चंदन कुमार, विनय कुमार सिंह, शिव कुमार, दिनेश भारती आदि रहे।