फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 32 विद्यार्थियों ने छोड़ी रसायन विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बृहस्पतिवार को जिले के आठ केंद्रों पर सीबीएसई की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 32 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा में 10वीं के 5088 और 12वीं के 4305 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा के लिए 2198 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। सुबह 8:45 बजे से शुरू हुई परीक्षा में 32 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। को-संचालक नवीन कुमार मौर्य ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सीएमपीएम एप का इस्तेमाल किया गया। कहीं से नकल की कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें