फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 32 नवजात बेटियों का किया गया सम्मान

विज्ञापन
चंदौली के जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में कन्या जन्मोत्सव के तहत नवजात बालिका के लिए बेबी किट औ
विज्ञापन
चंदौली। महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बुधवार को एमसीएच विंग में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल के एसएनसीयू, पीएनसी एवं एलआईसीयू वार्ड में जन्मी 32 बच्चियों का सम्मान किया गया। उन्हें तौलिया और बेबी किट भेंट की गई।
विज्ञापन

कन्या जन्मोत्सव में मौजूद अधिकारियों ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया। साथ ही बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और लिंग समानता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताते हुए कहा गया कि निर्धारित पात्रता और जरूरी अभिलेखों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी सिंह, जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर रागिनी सिंह, सोनम यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें