फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के दो केंद्रों पर 11 19-16-42

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के दो परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को दोपहर में डीएलएड के चर्तुथ सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें कुल 1190 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। साथ दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे, ताकि कोई परीक्षार्थी को अनुचित संसाधन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड चर्तुथ सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को 2.30 बजे से 5 बजे तक हुई। इसमें कुल 1181 परीक्षार्थी भाग लिए और 9 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों केंद्रों पर परीक्षा देने वालों की भारी भीड़ लग गई। साथ ही किसी प्रकार की परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। इसमें मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में पंजीकृत 507 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया और दो अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 16 कमरों में 40 कर्मचारी लगाए गए थे। वहीं पीडीडीयू नगर के नगर पालिका परीक्षा केंद्र पर कुल 683 के सापेक्ष 676 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं 7 परीक्षकों ने परीक्षा से दूरी बना लिया। शनिवार को भी दोनों केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें