फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम ने अपनी पूरी जिंदगी समाज हित में लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय मेें धूमधाम के साथ मनाई। कार्यकर्ताओं ने कांशीराम और डा.भीम राव अंबेडकर के पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज हित में काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय व बसपा के कार्यालय में कांशीराम की जंयती पर गोष्ठी हुई। इसमें बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि कांशीराम ने पार्टी की स्थापना कर समाज के गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज हित में लगाई। लोगों को उनके अधिकार बताकर सम्मान से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बहुजन समाज के सशक्तीकरण के माध्यम से उन्होंने देश में एक ऐसी क्रांति को जन्म दिया है, जिसका असर आज के दौर में महसूस किया जा रहा है । सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि लोगों के प्रति उनका स्नेह और कार्यकुशलता के चलते ही बसपा के प्रति लोगों का प्यार बढ़ा। आज उनके पदचिह्नों पर बसपा व सपा के मुखिया चल रहे है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश हित में काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान रमेश यादव, तिलकधारी बिंद, संतोष यादव, सुशील पहलवान, महेंद्र राजभर, राम अवतार राम, राम सिंह चौहान, प्रदीप कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें