फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बंद कमरे में की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश सरकार में मत्स्य एवं जिले के प्रभारी जयप्रकाश निषाद ने शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर पहुंचे। वहां उन्होंने बंद कमरे में अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई और नकेल कसी। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बंद कमरे में विकास कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

अति पिछड़े जिले होने के चलते केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जिले के विकास कार्यों की बराबर समीक्षा की जा रही है। लेकिन अधिकारियों के सुस्त रवैए के चलते शासन की मंशा परवान नहीं चढ़ पा रही है। शुक्रवार की शाम प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद के पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद प्रभारी मंत्री पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस के कमरे में चले गए। जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बंद कमरे बुलाकर समीक्षा की। वहीं बंद कमरे में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर भी अधिकारी काफी परेशान दिखे और तरह तरह की चर्चाएं करते रहे। प्रभारी मंत्री शनिवार को कंबल वितरण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें