फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। सामाजिक संस्था लीड व राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय कमलापुर की ओर से विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय, सिंघीताली में बीते 10 दिनों से चल रहे स्वच्छता अभियान का समापन हुआ। अभियान के तहत बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक सारिका दुबे ने बताया कि समस्याओं पर चर्चा तो होती है लेकिन उसके समाधान की पहल नहीं होती। यही कारण है कि स्वच्छता जैसे राष्ट्रीय अभियान को जो गति मिलनी चाहिए, नहीं मिल पा रही है। संस्था की प्रेरणा से राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय के छात्रों ने परिषदीय विद्यालय में साफ-सफाई का अभियान चलाया। कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय परिसर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास किया गया। यदि विद्यालय परिसर स्वच्छ नहीं रहेगा तो इसका बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा ग्रहण करने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर जनार्दन शर्मा, अजय यादव, आकाश सिंह, प्रद्युम्न कुमार, अभिनय यादव, सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें