पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की चाल नहीं सुधर रही है। कोहरे की वजह से अप और डाउन की ओर जाने वाली सात ट्रेन शनिवार को निरस्त रही। वहीं डाउन की ट्रेन 11 घंटे तक की देरी से स्टेशन पर आई। अनियमित देरी से ट्रेनो के चलने की वजह से यात्रियों को स्टेशन पर ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है।
ठंड में प्रति वर्ष ट्रेनों की चाल गड़बड़ा जाती है। फाग सिग्नल सहित अनेक प्रयत्न के बाद भी कोहरे के आगे रेलवे की सारी व्यवस्था फेल हो जा रही है। शनिवार को कोहरे की वजह से अप की ओर जाने वाली दानापुर आनंद बिहार, काशी जनशताब्दी और फरक्का एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली काशी जनशताब्दी, सिक्कीम महानंदा, वाराणसी पीडीडीयू पैसेंजर, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस निरस्त रहा। वहीं अप की ओर जाने वाली विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, सियालदह वाराणसी एक घंटे, दुर्गियाना एक्सप्रेस सवा घंटे, कुंभ एक्सप्रेस एक घंटे, पाटलीपुत्र सवा घंटे की देरी से चली। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे, झारखंड संपर्क क्रांति ढाई घंटे, हावड़ा चंबल एक्सप्रेस डेढ घंटे, नंदन कानन साढ़े तीन घंटे, अमृतसर मेल चार घंटे, सीमांचल ढाई घंटे, कालका ढाई घंटे, आगरा कोलकाता कैंट सवा दो घंटे, दून एक्सप्रेस छह घंटे, गंगा सतलज पौने दो घंटे, नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो ढाई घंटे, मुंबई मेल सवा घंटे, महाबोधी तीन घंटे, भुवनेश्वर राजधानी 24 मिनट, कोटा पटना पौने 11 घंटे, नार्थ ईस्ट दस घंटे, गुरुमुखी सवा दो घंटे की देरी से आई।