फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का, ठंड ने दिखाना शुरू किया असर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिसंबर माह बीतने के साथ ठंड के तेवर भी बढ़ने लगे हैं। अब तक बर्दाश्त के काबिल चल रही हवा ने शनिवार से शीतलहरी का रूप धारण कर लिया है। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। शनिवार को रात का पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड बढ़ने के साथ गरीब तबके और फुटपाथों पर जीवन बसर करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इक्का-दुक्का स्थानों पर ही अलाव जलाए जाने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ठंड में बढ़ोत्तरी के साथ सुबह हल्के कोहरे का असर भी दिखने लगा है। हालांकि दिन में धूप खिली रहने से कुछ राहत जरूर महसूस की गई लेकिन सूर्यास्त के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा। रात होते-होते हल्का कोहरा छाने लगा और तापमान दिन के 22 डिग्री से गिरकर सात पर पहुंच गया। सड़कों पर शाम से ही सन्नाटा दिखने लगा था। वहीं सड़कों के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वालों और फुटपाथ पर जीवन बसर करने वालों को चल रही ठंडी हवा परेशान किए रही। नगर पालिका प्रशासन की ओर से केवल वीआईपी गेट, सर्कुलेटिंग एरिया और बस स्टैंड के पास ही अलावा जलवाया जा रहा है। इससे अन्य लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर लोग अपने से लकड़ियों की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें