फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर्स का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जूनियर इंजीनियर्स की परिवीक्षा अवधि दो से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिए जाने से आक्रोशित जलनिगम विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के सदस्यों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने नगर स्थित जलनिगम कार्यालय में नारेबाजी व सभा की। साथ ही चेतावनी दी कि परिवीक्षा अवधि तीन से घटाकर दो वर्ष नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में नियुक्त 853 जूनियर इंजीनियर्स की भर्ती उत्तर प्रदेश जल निगम अधीनस्थ अभियंत्रण सेवा विनियमावली 1978 के अधीन की गई थी। सेवा नियमावली की अनुच्छेद धारा 21 (1) में परिवीक्षा अवधि दो वर्ष निर्धारित की गई है। अब इसमें एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है। यह एकतरफा व अन्यायपूर्ण निर्णय है। कहा कि इससे न केवल जूनियर इंजीनियर्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है बल्कि वे हतोत्साहित भी हो रहे हैं। चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी मांग नहीं पूरी नहीं की गई तो संगठन के लोग कार्य का बहिष्कार कर उग्र करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बलवंत प्रसाद, अतवारू राम, संतोष कुमार, राहुल चौरसिया, शिवपूजन सिंह, नरेंद्र यादव, शंकू कुमार, दिलीप कुमार, उदयराज गुप्ता, पुरुषोत्तम राम, राजबली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें