शहाबगंज। कस्बा स्थित सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों ने क्रिसमस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। बच्चों ने शांता क्लॉज के वेष में बच्चों में टाफियां व अन्य उपहार बांटे। प्रधानाचार्य पंकज यादव ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार इसाई धर्म के संस्थापक प्रभु इसा मसीह के जन्मदिन के रुप मनाया जाता है।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए अर्पित कर दिया। कार्यक्रम के लिए विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय को गुब्बारे व झंडी से सजाया था। वहीं क्रिसमस ट्री व झोपड़ी बनाकर उनकी आकर्षक सजावट की थी। वहीं सांता बने लोगों ने बच्चों में उपहार बांट उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शान्ता को अपने बीच पाकर बच्चे प्रसन्न दिखे। इस मौके पर मनीष मिश्र, सुनील श्रीवास्तव, अनिल यादव, कृष्ण मिश्र, सुरेश, रवि पीटर, आलोक, प्रमोद, राम संजीवन जान, अभिनंदन, दीपा यादव, प्रिया, राधिका, अनुराधा, अजिता कुजूर, दिव्या, श्रेया, अमृता, आरती, पूजा, प्रवीण, पंकज, अखिल, आयुष, अभिषेक, अंश, विश्वजीत उपस्थित रहे।