फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01-ट्रामा सेंटर की सौगात से 15 लाख होंगे लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नियामताबाद के महेवा में बनने वाले पहले ट्रामा सेंटर की सौगात मिलने के बाद अब यहां के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे यहां की तकरीबन 15 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। तीन करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले इस ट्रामा सेंटर के निर्माण से गंभीर बीमारी के मरीजों का इलाज हो सकेेगा।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नई स्वास्थ्य नीति का नतीजा है कि आयुष्मान योजना। इस योजना के लागू होने के बाद न सिर्फ गरीब एवं मरीजों का इलाज होगा बल्कि नि:शुल्क एवं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिलेगा। दवाई और इलाज दोनों मुफ्त में मिल रहा है। चंदौली में ट्रामा सेंटर की सौगात से जिले की चिकित्सा सुविधा में गुणात्मक सुधार आएगा। इस योजना के तहत 85 ट्रॉमा सेंटरों का निर्माण शुरू किया गया है इनमें 13 ट्रामा सेंटर यूपी में नेशनल हाइवे के किनारे बनाए जा रहे हैं उसमें चंदौली भी शामिल है। नई स्वास्थ्य नीति के तहत मिशन इंद्रधनुष को पूरे देश में चलाया जा रहा है और बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है। इस नीति से घुटने के प्रत्यारोपण और हर्ट बाईपास के खर्चा सस्ता हुआ है। देश में गुरदे के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी, डायलिसिस को सस्ता करने के लिए पीएम डायलसिस योजना लाई गई है। हर जिला अस्पताल में 10 बेड डायलिसिस की योजना तैयार की गई है। देश के 456 जिलों में इसका लाभ मिलेगा। देशभर में डेढ़ लाख आयुष्मान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। 10 करोड़ 74 लाख परिवार को चिह्नित किया गया है जिन्हें पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा किया गया है। इससे 55 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


नियामताबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्र पांडेय ने कहा कि गरीबों एवं बेसहारों के लिए केंद्र सरकार ने 126 योजनाएं संचालित की है। ट्रामा सेंटर एकांकी क्रमांक का भाग एक है। आगे कई इस तरह के विकास के भाग आएंगे। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पांडेय ने कहा कि जेपी नड्डा ने जिले को ट्रामा सेंटर की स्वीकृति दी। मेरा उद्देश्य विकास करना है। उज्ज्वला, जनधन, आवास योजना, जीवन ज्योति योजना के साथ आयुष्मान योजना गेम चेंजर योजना है। 2019 का दरवाजा खुलेगा। ट्रामा सेंटर ग्रैंड स्टार्टिंग है। विधायक साधना सिंह ने कहा कि सांसद और प्रदेश अध्यक्ष ने उनके विधानसभा क्षेत्र में जो सौगात दी है। इससे गरीब एवं गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने विकास की जो रेखा खींची है वह जिले के लिए वरदान होगी। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर जिले की जनता को ठगा है। कागज पर कार्य कराए लेकिन जनता को लाभ नहीं मिला। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विकास दिख रहा है और आगे भी इसी तरह विकास तेजी से होगा। मंच पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, राणा प्रताप सिंह, शमशेर सिंह, अनिल सिंह, शिवशंकर पटेल, प्रमोद तिवारी, चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा, सौरभ चंद्रा, राहुल जायसवाल, अरविंद पांडेय, सुधीर चौहान, राजू इकबाल, भोला बिंद मौजूद रहे। इसके अलावा एसपी संतोष सिंह, सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा उपस्थित रहे। डीएम नवनीत सिंह चहल ने धन्यवाद दिया।


नियामताबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत क्षेत्र के पांच लोगों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पांच गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया। इसमेें रामाश्रय, संजय कुमार, मुन्ना लाल और प्यारेलाल को दिया गया। इन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त में इलाज मिलेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आयुष्मान भारत पत्र का वितरण सुनीता देवी, सत्यनारायण, शंभूनाथ, घनश्याम तिवारी और हरिहर प्रसाद को किया गया।
आजीविका मिशन के तहत चेक का वितरणनियामताबाद। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 2.30 करोड़, 75 लाख का चेक पांच महिलाओं को वितरित किया गया। इससे 256 समूहों की 2600 महिलाएं लाभान्वित होंगी। यह चेक अहिल्या, नीलम, मुन्नी देवी, सुनीता और उर्मिला को सामूहिक रूप से वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को विधायक ने समझाया
नियामताबाद। महेवा में कार्यक्रम स्थल पर शामिल होने पहुंची महिला कार्यकर्ता शाम होने पर जनसभा स्थल से जाने लगीं। इस पर विधायक साधना सिंह और महिला पदाधिकारियों ने समझाकर उन्हें बैठाया। वहीं महेवा के ग्राम प्रधान धनीराज यादव ने ट्रामा सेंटर के लिए 17 अक्तूबर 2017 को जमीन को पंचायत से प्रस्ताव बनाकर पास कराया था। लेकिन मंच से पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया और वर्तमान प्रधान को नजरअंदाज किए जाने की चर्चा जोरों पर रही। प्रधान धनीराज ने कहा कि गांव का विकास है। यही उनका सम्मान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें