फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से सिलचर जा रही डाउन 15602 सिलचर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन के पीडीडीयू जंक्श्न पर पहुंचते ही चिकित्सकीय टीम ने चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

ओसोम के ग्वालपारा निवासी शाहनूर इस्लाम गाजियाबाद में कबाड़ी का काम करता है। शुक्रवार को वह डाउन सिलचर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी पत्नी चाइना खातून (22) के साथ ग्वालपारा के लिए चला था। वह स्लीपर कोच ए-2 में 57 और 58 पर सवार था। उसकी पत्नी गर्भवती थी। सुबह सात बजे ट्रेन कानपुर के समीप पहुंची थी। इसी बीच चाइना को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सहयात्रियों ने कंट्रोल को सूचित किया। इस बीच तेज दर्द होने पर चाइना बाथरूम में गई और यहां महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। ट्रेन निर्धारित समय पौने 12 बजे की बजाय दोपहर में एक बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद पूर्व मध्य रेलवे लोको अस्पताल से आई चिकित्सकों की टीम ने महिला और बच्ची की जांच पड़ताल की एवं आवश्यक दवाएं दी। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहे। इस पर चिकित्सकों ने आगे की यात्रा की अनुमति दे दी। जीआरपी और आरपीएफ ने भी पहुंच कर हाल चाल लिया। हालात सामान्य होने पर पति पत्नी और बच्ची आगे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें