चंदौली। शक्ति एवं श्रद्धा का पर्व नवरात्र में शहर व ग्रामीण अंचल भक्ति में डूबा हुआ है। घर -मंदिर में नित्य पूजन अर्चन व पाठ, यज्ञ, कथा, जगराता व मां के मधुर भजनों से समूचा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को नवदुर्गा की पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि विधान से पूजा हुई।
शारदीय नवरात्र में आस्था विश्वास के साथ शक्ति अर्जन का महापर्व नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी जगत जननी मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा कर कल्याण की कामना की जाती है। प्रथम दिन शैल पुत्री, दूसरे दिन द्वितीय ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा और पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की गई। नगर के श्रीरामजानकी मठ मंदिर, महावीर मंदिर और मां प्राचीन काली मां मंदिर में सुबह से भक्त जुटने लगे शृंगार व आरती के बाद से दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा।