फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया लोको रनिंग स्टाप एसोसिएशन का उपवास दूसरे दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रनिंग स्टाप के लिए किलोमीटर के रेट निर्धारण आरएसी 1980 फार्मूला से न होने के विरोध सहित अन्य मांगों के समर्थन में लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सदस्यों का 48 घंटे का सामूहिक उपवास दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को लोको मंडलीय चिकित्सालय से वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी आरके मिश्र ने स्टेशन पर पहुंच कर उपवास पर बैठे पायलटों के स्वास्थ्य की जांच की। पायलटों का उपवास गुरुवार की सुबह नौ बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन

प्लेटफार्म संख्या दो स्थित क्रू लाबी के समीप हुई सभा में पायलटों ने कहा कि लोको पायलट प्रतिदिन हजारों यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाता है। बावजूद इसके रेल प्रशासन चालकों के खिलाफ उदासीन रवैया अपना रहा है। चालक किलोमीटर का निर्धारण आरएसी 1980 फार्मूला से एरियर के साथ अतिशीघ्र लागू करने, एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, एक जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त हुए रनिंग स्टाफ का पेंशन का निर्धारण 7 सीपीसी के अनुसार सही करने, 7 सीपीसी के पे मैट्रिक्स में एएलपी से एलपीएम तक पे मैट्रिक्स दो से छह की बजाए पांच से आठ तक करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। कहा कि 48 घंटे क उपवास के दौरान न तो ट्रेन रूकेगा और न ही ट्रेनों के संचालन में बाधा आएगी। चालक भूखे रहकर ट्रेन चलाएंगे और ड्यूटी आफ होने के बाद धरने पर बैठेंगे। कहा कि इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जितेन्द्र कुमार, जितेन्द्र यादव, डीके मिश्र, कृष्णा कुमार, आदित्य गुप्ता अजीत वर्मा, अजीत वर्मा, डीके सिन्हा, मिथलेश कुमार, सुनील कुमार, वसूल हक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें