फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आनंद बिहार से भुवनेश्वर जा रही भुवनेश्वर विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ए-1 कोच का एसी न चलने से नाराज यात्रियों ने सोमवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया और हो हल्ला किया। करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने के बाद आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने यात्रियों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

डाउन 22806 भुवनेश्वर विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात सात बजे से डेढ घंटे की देरी से आठ बजकर 35 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही ए-1 कोच केे यात्रियों ने एसी न चलने की शिकायत स्टेशन उप अधीक्षक से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। निर्धारित ठहराव के बाद सिग्नल हो गया और ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। यात्री स्टेशन पर उतर कर हो हल्ला करने लगे। चेन पुलिंग की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन खुल गई। ट्रेन स्टेशन आउटर सिग्नल से आगे बढ़ी थी कि फिर से यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया और फिर से हो हल्ल करने लगे। यात्रियों ने कहा कि दिल्ली से ही ए-1 कोच में एसी नहीं चल रही है। कानपुर और इलाहाबाद में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। बताया गया कि पीडीडीयू जंक्शन पर एसी ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ के एसआई बृजेश कुमार, एएसआई राजेश चंद के नेतृत्व में आरपीएफ टीम और जीआरपी की टीम पहुंची और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इलेक्ट्रिक विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की और बताया कि ट्रेन चलेगी तो एसी चलने लगेगी। इसके बाद यात्री शांत हुए और साढ़े नौ बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें