फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा की बैठक में जनपद के विकास पर जोर

विज्ञापन
बैठक
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जिले के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित 41 बिंदुओं पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जनपद के विकास पर जोर दिया। साथ ही कमालपुर और बबुरी को अलग ब्लाक बनाने की पहल करते हुए इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो और अक्टूबर माह तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेहनत और लगन से कार्य करें, जिससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना साकार हो सके। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि किसानों को सिंचाई करने से पहले ड्रेनों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं का मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित कराने की बात कही। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि नगर पंचायत सदर में सार्वजनिक शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता ठीक न होने पर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और जिलाधिकारी को सड़कों की जांच कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया की जनपद में 4093 समूह बने हैं। परियोजना निदेशक ने बताया कि जनपद में कुल 9910 आवासों के सापेक्ष 9428 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जायेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें